पटना का PMCH बनेगा हाईटेक, हाई-स्पीड इंटरनेट की मिलेगी सुविधा, बिछेगी लीज लाइन
पीएमसीएच
Bihar News: पटना का पीएमसीएच हाईटेक होने वाला है. यहां लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा के साथ अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी. जानकारी के मुताबिक, लीज लाइन बिछाई जा रही है, जिसकी लागत लगभग 40 लाख रुपए है.
Bihar News: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में लोगों को हाईटेक सुविधाएं मिलने वाली हैं. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. पीएमसीएच में आने वाले कुछ दिनों में लोगों को डिजिटल और हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी. पीएमसीएच के नए बिल्डिंग में लीज लाइन बिछाई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, इंटरनेट की परेशानी की वजह से यह निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
कब तक मिलेगी सुविधा?
संभावना जताई जा रही है कि मई के दूसरे सप्ताह से हाई स्पीड इंटरनेट के साथ अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं. इससे लोगों को फायदा मिल सकेगा. भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से लगभग 40 लाख रुपए की लागत से लीज लाइन बिछाई जाएगी. हर एक फ्लोर को हाई स्पीड वाई फाई से जोड़ा जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है और इससे जुड़ा लेटर पीएमसीएच को भेज दिया गया है.
अस्पताल को पेपरलेस बनाने की कवायद
इस पहल को लेकर कहा जा रहा है कि अस्पताल को पेपरलेस बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है. एक्स-रे, पैथोलाजी समेत दूसरे किसी तरह के जांच की रिपोर्ट डॉक्टर के कंप्यूटर पर उपलब्ध होगी. इससे फाइल खोजने की झंझट खत्म होगी. इसके साथ ही मरीजों को भी कहीं भी भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी. नेटवर्क प्रॉब्लम भी दूर हो सकेगी.
अस्पताल के हाईटेक होने से मिलेंगी सुविधाएं
फाइव जी लीज लाइन के पीएमसीएच में बिछ जाने के बाद मरीजों से जुड़ा डेटा आसान और तेजी से ऑनलाइन अपडेट हो सकेगा, टेलीमेडिसिन और ई-हेल्थ सेवाओं को बढ़ावा मिल सकेगा, अस्पताल की कार्यप्रणाली पारदर्शी और प्रभावी बनेगी और इसके साथ ही अन्य सुविधाएं लोगों को मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, पीएमसीएच में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट सिस्टम को लागू करने की भी प्लानिंग है.
Also Read: 6 मई को होगी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए