67 की उम्र में दूल्हा बनेंगे ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना? शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
Mukesh Khanna
Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने 67 की उम्र में अपनी शादी, प्यार और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है. अभिनेता ने बताया कि वह शादी की संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं और सही जीवनसाथी का इंतजार कर रहे हैं.
Mukesh Khanna: टीवी के लोकप्रिय अभिनेता और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. 67 साल की उम्र में भी अविवाहित रहने वाले अभिनेता ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी, प्यार और शादी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह शादी की संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं और सही जीवनसाथी का इंतजार कर रहे हैं.
अफेयर और मर्दानगी पर रखी राय
एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि समाज में अक्सर मर्दानगी को गलत तरीके से परिभाषित किया जाता है. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग यह मानते थे कि ज्यादा अफेयर होना मर्दानगी की निशानी है, लेकिन वह इस सोच से कभी सहमत नहीं रहे.
अभिनेता ने कहा कि किसी इंसान की पहचान उसके रिश्तों की संख्या से नहीं होती. उनके मुताबिक, खुद को साबित करने के लिए कई गर्लफ्रेंड्स होना जरूरी नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह महिलाओं का बेहद सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ नहीं हैं.
शादी में वफादारी को बताया सबसे जरूरी
मुकेश खन्ना ने रिश्तों में ईमानदारी और वफादारी को सबसे अहम बताया. उन्होंने समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर महिलाओं से पतिव्रता होने की उम्मीद की जाती है, लेकिन पुरुषों के लिए ऐसी बातें कम कही जाती हैं.
उन्होंने कहा कि अगर कोई शादीशुदा है, तो उसे अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह समर्पित होना चाहिए. उनके अनुसार, शादी सिर्फ एक सामाजिक रिश्ता नहीं बल्कि दो आत्माओं का मिलन है.
प्यार और किस्मत पर जताया भरोसा
अभिनेता का मानना है कि सच्चा प्यार जीवन में सिर्फ एक बार होता है. उन्होंने कहा कि आजकल लोग रिश्तों को बहुत जल्दी बदल लेते हैं, जिससे प्यार की अहमियत कम होती जा रही है.
शादी को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा कि सब कुछ किस्मत पर निर्भर करता है. अगर उनकी शादी लिखी होगी, तो सही समय पर जरूर होगी. उन्होंने यह भी कहा कि उम्र उनके लिए मायने नहीं रखती.
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर बरसी गोलियां, बिश्नोई गैंग ने दी खुली धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










