Bhagalpur news दो पैक्सों का चुनाव आज, मतदान व मतगणना एक ही दिन

Updated at : 18 Mar 2026 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news दो पैक्सों का चुनाव आज, मतदान व मतगणना एक ही दिन

सुलतानगंज श्रीरामपुर और धांधी बेलारी पैक्स में होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है.

विज्ञापन

सुलतानगंज श्रीरामपुर और धांधी बेलारी पैक्स में होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को मतदान कर्मियों को अग्रिम राशि व मतदान सामग्री उपलब्ध करा कर मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जायेगा. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. श्रीरामपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां कुल 1,399 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. धांधी बेलारी पैक्स में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और यहां कुल 1,093 मतदाता मतदान करेंगे. बीडीओ ने बताया कि 18 मार्च को मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन मतगणना होगी. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. सभी की नजर मतदान और परिणाम पर टिकी है.

प्रचार प्रसार थमा, 20 बूथों पर 11192 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सन्हौला प्रखंड में पैक्स चुनाव का प्रचार प्रसार थम गया है. सभी जगहों पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है. कुल 20 बूथों पर 11192 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रखंड क्षेत्र में कुल सात पैक्सों में आज सुबह के सात बजे से मतदान कार्य प्रारंभ होगा जो शाम के 4:30 बजे तक चलेगा. मतदान के बाद देर रात मतगणना होगी. कुल सात टेबल बनाया गया है. अरार पैक्स से शुरू होगी और सातवीं टेबल पर सनोखर पैक्स की गिनती होंगी. रिजर्व में टेबल की व्यवस्था की गयी है. सन्हौला पैक्स में अध्यक्ष पद के एक मात्र अभ्यर्थी विश्वजीत यादव सहित सदस्य का आठ अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं. मदारगंज अदलपुर पैक्स में सबसे अधिक अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवार, जबकि ताड़र मकरपुर और सनोखर पैक्स में अध्यक्ष के लिए 4-4 , माधोपुर बथानी और अरार पैक्स में 3-3 प्रत्याशी मैदान में हैं. बैजाचक और चखमजा पैक्स में कड़ा मुकाबला होने वाला है. वहां 2-2 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. ताड़र मकरपुर पैक्स में कार्यकारिणी के सभी अभ्यर्थी निर्विरोध चुने गये हैं.

पोलिंग पार्टी रवाना, मतदान आज

कहलगांव प्रखंड के अकबरपुर, रानीपुर, सियां बरैनी, सलेमपुर, धनौरा, जैतीपुर,ओरियप, विक्रमशिला,अन्तिचक, किसनदासपुर, रामपुर खड़हरा सहित कुल 10 पैक्सों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के होने वाले मतदान को लेकर 21 मतदान केंद्रों पर 12,004 मतदाता बुधवार को मतदान करेंगे. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन की देखरेख में सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध करायी गयी. डिस्पैच सेंटर से मतदान अधिकारी, मतदान कर्मियों व सुरक्षा बलों को सभी बूथों पर रवाना कर दिया गया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित राज ने बताया कि 18 मार्च को सुबह सात बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक मतदान होगा. मतदान केंद्रों पर टेबल, कुर्सी, पानी, शौचालय, बिजली की व्यवस्था की गयी है. सभी मतदान केंद्रों को सामान्य घोषित किया गया है व पर्याप्त सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. 18 मार्च को मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्रायसेम भवन में होगी और परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे.

गोपालपुर,इस्माईलपुर व नवगछिया मेंमतदान आज, तैयारी पूरी

गोपालपुर गोपालपुर, इस्माईलपुर व नवगछिया प्रखंडों के अलग-अलग पैक्सों के अध्यक्ष पद के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार की सुबह 7:00 से 4:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है. नवगछिया प्रखंड के दो पैक्सो में मतदान होना है. ढोलबज्जा पैक्स अध्यक्ष के दो प्रत्याशियों में मुकाबला है. मवि ढोलबज्जा में तीन मतदान केंद्र बनाया गया है. खैरपुर कदवा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में मुकाबला है. मवि खैरपुर में तीन मतदान केंद्र बनाया गया है. इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड पैक्स में मतदान केंद्र उवि कमलाकुंड में दो मतदान केंद्र बनाया गया है. तीन प्रत्याशियों में मुकाबला है. गोपालपुर प्रखंड में बाबू टोला कमलाकुंड पैक्स के लिए उवि कमलाकुंड में तीन मतदान केंद्र बनाया गया है. तीन प्रत्याशियों में मुकाबला है. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद देर शाम तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जायेगा.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन