Bhagalpur news महिला से सोने की बाली छीनने वाला गिरफ्तार
Updated at : 18 Mar 2026 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से सोने की बाली छीनने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है.
विज्ञापन
सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से सोने की बाली छीनने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 14 मार्च को तारापुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर की सुनीता कुमारी अपने बेटी के साथ ट्रेन संख्या 13230 अप गोड्डा वीकली एक्सप्रेस ट्रेन से सुलतानगंज स्टेशन पर उतरी थी. वह प्लेटफॉर्म संख्या एक से बस स्टैंड की ओर जा रही थी. इस दौरान प्लेटफॉर्म के जमालपुर छोर के पास एक अज्ञात युवक पीछे से आया और उनके कान से सोने की बाली छीन कर फरार हो गया.
घटना को लेकर जीआरपी भागलपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी एसआई धुनीलाल मंडल को सौंपी गयी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपित की पहचान सुलतानगंज के आदर्शनगर के श्रीकांत कुमार, पिता शंकर कुमार बिंद के रूप में हुई. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को सुलतानगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार (जमालपुर छोर) से आरोपित को दबोच लिया. आरपीएफ पोस्ट सुलतानगंज के इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर बताया कि उसने अपने दो सहयोगियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद सभी फरार हो गये थे. आरोपित ने बताया कि चोरी की गयी बाली को भागलपुर के सोनापट्टी में एक सुनार को 23 हजार रुपये में बेच दिया गया. गिरफ्तार आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी भागलपुर को सौंप दिया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. अभियान में आरपीएफ पोस्ट सुलतानगंज के इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर, आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, जमालपुर के इंस्पेक्टर एसके सुधा सहित अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे.48 घंटे में पहल नहीं हुई, तो होगा आंदोलन
कहलगांव रानीपुर लघरिया में किसानों की बर्बाद हुई फसल के आकलन के आश्वासन के बावजूद विभाग की टीम नहीं पहुंची. किसान विभागीय अधिकारी व संवेदक के मोबाइल पर फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. किसान सह पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार सिन्हा ने बताया कि हम किसानों के साल भर की पकी फसल को जल संसाधन विभाग के अधिकारी व संवेदक ने बर्बाद कर दिया है. किसानों की हालत काफी खराब हो गयी है. विभाग के अधिकारी व संवेदक अब अपनी बातों से मुकर रहे हैं. किसानों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि हमलोगों ने 48 घंटे का समय दिया है. इस समयावधि में किसानों की फसल नुकसान का कोई समाधान नहीं निकाला जायेगा, तो हमलोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. किसानों ने यह बताया कि हमलोग अपनी शिकायत डीएम से मिलकर करेंगे. इस संबंध में विभागीय अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




