Bhagalpur news कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

कहलगांव प्रखंड के सियां गांव स्थित शीतला मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

कहलगांव प्रखंड के सियां गांव स्थित शीतला मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का शुभारंभ कथा स्थल से रानीपुर लघरिया पोखर होते बुद्धासन शिव मंदिर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई. प्रथम दिवस कथावाचक भूषण भाई जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा की महिमा व माता-पिता की सेवा को सर्वश्रेष्ठ धर्म बताते हुए कहा कि इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है. आयोजन समिति के पवन कुमार भारती व कृष्ण सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का समापन 23 मार्च को होना है. 24 मार्च को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है. शोभायात्रा में हजारों हजार की संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु व आयोजन समिति के सभी सदस्य व ग्रामीण तन मन धन से शामिल रहे.

वासंतिक नवरात्र कल से शुरू, कलश शोभायात्रा आज

वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है. मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व कलश स्थापना को लेकर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से तैयारी अंतिम चरण में है. प्रखंड के मसदी, पीपरा, मोतीचक सहित कई गांवों में वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों और पूजा पंडालों को सजाया जा रहा है.पीपरा में आयोजित वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम श्रद्धालुओं का जत्था कलश यात्रा के लिए सुलतानगंज रवाना हो गया है. बुधवार को कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जिसके बाद गुरुवार को विधिवत कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी.

हिंदू नववर्ष पर निकलेगा भव्य पथ संचलन

सुलतानगंज हिंदू नववर्ष पर 19 मार्च को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला जायेगा. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के इस पावन दिन को लेकर नगर में तैयारी तेज कर दी गयी हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इस पथ संचलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. नगर कार्यवाह बलराम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इसे भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर योजना बनायी जा रही है.पथ संचलन से समाज में एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया जायेगा.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन