झारखंड कैडर के 32 IAS संभालेंगे 5 राज्यों में चुनाव की कमान, सरकार ने पदों से किया मुक्त

झारखंड कैडर के 32 अधिकारियों को बनाया गया ऑब्जर्वर, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand IAS Election Observers: निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 32 आईएएस अधिकारियों को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम समेत 5 राज्यों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. अमिताभ कौशल, मनीष रंजन और अबूबक्कर सिद्दीख जैसे अधिकारियों को बुधवार तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.
Jharkhand IAS Election Observers, रांची : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा व उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड कैडर के 32 अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है. आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें. राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के अनुरूप इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे.
झारखंड के किन किन अधिकारियों को मिली है ये जिम्मेदारी
झारखंड के जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उनमें उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, एटीआई के निदेशक मनीष रंजन, वन विभाग के सचिव अबूबक्कर सिद्दीख पी, खाद्य आपूर्ति सचिव राजेश कुमार शर्मा और कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा शामिल हैं. इसके अलावा ऊर्जा विभाग के श्रीनिवासन, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, रांची प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, श्रम सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, भू-राजस्व सचिव चंद्रशेखर और योजना सचिव मुकेश कुमार को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है.
पेयजल और वाणिज्य कर सचिव का नाम भी लिस्ट में शामिल
साथ ही वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार, पेयजल सचिव अबु इमरान, विशेष सचिव ए दोड्डे, रिम्स के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा, श्रमायुक्त संदीप सिंह, सिविल डिफेंस कमिश्नर घोलप रमेश गोरख, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल समेत अन्य अधिकारियों को भी यह जिम्मेदारी दी गयी है.
Also Read: बंदूक छोड़ो, घर लौटो! झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा के परिजनों को समझाया पुनर्वास का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




