Bhagalpur news एचपीवी टीकाकरण के लिए आशा का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news एचपीवी टीकाकरण के लिए आशा का प्रशिक्षण

पीएचसी गोपालपुर में एचपीवी टीकाकरण जोसेफ प्रभुदान व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुधांशु कुमार के सानिध्य में आशा को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस ) एचपीवी टीकाकरण मंगलवार को डब्ल्यूएचओ के जोसेफ प्रभुदान व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुधांशु कुमार के सानिध्य में आशा को प्रशिक्षण दिया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर 14 वर्ष से अधिक व 14 वर्ष से कम की एचपीवी टीका से वंचित बालिकाओं का सर्वे करने के बारे मेंबताया गया. उन्होंने बताया कि 110 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है. सीएचसी गोपालपुर में 24 मार्च से तीन महीने तक शिविर लगा कर बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका निःशुल्क लगाया जायेगा. शिविर के पहले दिन 200 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि यूबिन एप से घर बैठे पूर्व से अपना नंबर लगा कर बालिकाएं टीका लगवा सकती हैं. पूर्व में सरकारी विद्यालयों में शिविर लगा कर लगभग दो हजार बालिकाओं को एचपीवी टीका का प्रथम डोज लगाया गया है. एएनएम की कमी से दूसरे डोज की तिथि बाद में तय की जायेगी. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुधांशु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय, डब्ल्यूएचओ के जोसेफ प्रभुदान, बीसीएम सूरज कुमार मौजूद थे.

सजौर में महिला से मारपीट, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

शाहकुंड सजौर थाना क्षेत्र भूलनी गांव की महिला रमनी देवी ने मारपीट कर घर से भगा देने और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने पर थाने में केस दर्ज करायी है. महिला ने पति, सास-ससुर व देवर के विरुद्ध केस दर्ज करायी है.

थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला जख्मी, रेफर

शाहकुंड सादपुर गांव की महिला रामो देवी फसल तैयार कराने के क्रम में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला को परिजन शाहकुंड सीएचसी ले गये, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन