bhagalpur news. जीरोमाइल से बाबूपुर मोड़ तक लगा भीषण जाम

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:50 AM

विज्ञापन

भागलपुर शहर में दिन भर विभिन्न सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा खराब स्थिति जीरोमाइल से बाबूपुर मोड़ तक सड़क की रही

विज्ञापन

भागलपुर शहर में दिन भर विभिन्न सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा खराब स्थिति जीरोमाइल से बाबूपुर मोड़ तक सड़क की रही. मालूम हो कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चार घंटे तक सड़क पर आवागमन को बाधित किया गया था, लेकिन चार घंटे बाद भारी संख्या में वाहनों के रुकावट के कारण जाम की स्थिति बनी गयी. देर शाम तक इस सड़क पर वाहन रैंगते रहे. पुलिस द्वारा यातायात को पूर्ववत करने के लिए किये गये सारे प्रयास विफल साबित हुए. इधर, स्टेशन चौक के प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से पार्किंग के कारण मंगलवार को दिन भर चौक पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. इधर, तिलकामांझी चौक पर दिन के समय में कई बार सिग्नल की बत्ती नहीं जलने के कारण बेतरतीब परिचालन से लोगों को परेशानी हुई थी. दिन में कई बार कटहलबाड़ी मछली हाट के पास लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. विक्रमशिला सेतु पर चार घंटे तक बड़े वाहनों के आवाजाही को बंद कर दिया गया था. आवाजाही शुरू होते ही पुल पर स्थिति सामान्य थी.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन