आंधी में मायागंज अस्पताल की दीवार गिरी, मरीजों में मची चीख-पुकार, रातोंरात खाली कराया गया वार्ड
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में आए तेज आंधी-तूफान ने मायागंज अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. सर्जरी विभाग की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और खिड़की टूटकर सीधे मरीज के बेड पर जा गिरी. हादसे के बाद वार्ड में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट
भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग में मंगलवार देर शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विभाग की एक दीवार अचानक गिर गई, जबकि वार्ड रूम की खिड़की टूटकर मरीज के बेड पर जा गिरी. घटना के बाद वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए. हालांकि अस्पताल प्रशासन और कर्मियों की तत्परता से सभी मरीजों को सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.दीवार गिरते ही वार्ड में मच गया हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ सर्जरी विभाग की दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा. उसी दौरान खिड़की का हिस्सा टूटकर मरीज के बेड पर जा गिरा. वार्ड में मौजूद मरीज घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर के लिए पूरे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.मरीजों और परिजनों में फैल गई दहशत
घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया. लोगों को आशंका होने लगी कि कहीं भवन का दूसरा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त न हो जाए. वार्ड में मौजूद कई मरीज काफी देर तक सहमे रहे. अस्पताल कर्मियों ने लोगों को शांत कराया और सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की.देर रात खाली कराया गया वार्ड
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात सर्जरी वार्ड को खाली कराया. भर्ती मरीजों को अस्पताल के दूसरे सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया. अस्पताल कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.मरम्मत और जांच शुरू
अस्पताल प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि भवन के प्रभावित हिस्से की मरम्मत जल्द कराई जाएगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य बताई जा रही है.अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद अस्पताल भवन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. परिजनों का कहना है कि अस्पताल के पुराने हिस्सों की नियमित जांच और मरम्मत जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










