आंधी में गिरे टीन से टकराया साइकिल सवार किशोर, गंभीर हालत में पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
आंधी में गिरे टीन से टकराया साइकिल सवार किशोर, गंभीर हालत में पटना रेफर

Bhagalpur News : भागलपुर में आंधी के बाद सड़क पर पड़ा टीन एक किशोर के लिए जानलेवा साबित हुआ. साइकिल से घूमने निकला किशोर अचानक टीन से टकरा गया और उसका हाथ बुरी तरह कट गया.

विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

सबौर थाना क्षेत्र के फरका गांव निवासी किशोर संजीव कुमार साइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

आंधी में गिरे टीन से हुआ हादसा

घायल किशोर के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि संजीव कुमार घर से साइकिल लेकर घूमने निकला था. इसी दौरान रात में आई तेज आंधी के कारण सड़क पर गिरे टीन से उसकी साइकिल टकरा गई.हादसा इतना तेज था कि उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई और हाथ बुरी तरह कट गया. अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. सभी की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया. अस्पताल में मौजूद यूएस भगत ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर

चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर की स्थिति गंभीर बताई. अधिक खून बहने और हाथ में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

आंधी के बाद बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी-तूफान के बाद कई जगहों पर टीन, पेड़ और अन्य सामान सड़क पर बिखरे पड़े हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई और सड़क किनारे गिरे मलबे को हटाने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन