इस्माइलपुर में आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीया महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
इस्माइलपुर में आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीया महिला की मौत

Bhagalpur News : भागलपुर में आये भीषण आंधी-तूफान ने कुछ ही घंटों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. कहीं पेड़ गिरने से लोगों की जान चली गई तो कहीं सड़कें जाम हो गईं और बिजली व्यवस्था ठप पड़ गई और पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

भागलपुर में मंगलवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई. जिले के अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने, मकान क्षतिग्रस्त होने और बिजली बाधित होने की कई घटनाएं सामने आईं. इस प्राकृतिक आपदा में इस्माइलपुर प्रखंड के रघुनी टोला में आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय पूनम देवी की मौके पर ही जान चली गई.

परिजनों का है रो-रोकर बुरा हाल

घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद मलबे से शव को बाहर निकाला गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना रहा.

कई इलाकों में यातायात और बिजली सेवा ठप

तेज आंधी के कारण मोहाजिदपुर, हवाई अड्डा, बरारी रोड और बड़ी खंजरपुर सहित कई इलाकों में पेड़ सड़क पर गिर गए. इससे देर रात तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.कई मोहल्लों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी.

आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान

आंधी और बारिश से जिले के आम और लीची बागानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. तेज हवा के कारण पेड़ों से बड़ी संख्या में फल टूटकर गिर गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है.जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने की बात कही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन