IIT दिल्ली में इंटर्नशिप का मौका, जानें इसके 6 बड़े फायदे 

Updated:
विज्ञापन

IIT दिल्ली (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Delhi Internship 2026: आईआईटी दिल्ली ने अपने समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट पाने के लिए जल्दी अप्लाई करें.

विज्ञापन

IIT Delhi Internship 2026: अगर आप टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. IIT Delhi ने समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. यह इंटर्नशिप खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो बीटेक या एमटेक कर रहे हैं.

विज्ञापन

फेलोशिप में मिलने वाले फायदे

  • हर वीक 2000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा
  • IIT दिल्ली के हॉस्टल में फ्री रहने की सुविधा
  • आधुनिक लैब और टूल्स के साथ काम करने का मौका
  • रिसर्च का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल होगा
  • प्रोग्राम पूरा होने पर IIT दिल्ली की ओर से सर्टिफिकेट मिलेगा
  • सर्टिफिकेट और अनुभव आगे की पढ़ाई और करियर में फायदेमंद साबित होगा

IIT Delhi Internship Notification: यहां देखें नोटिफिकेशन

क्या है योग्यता?

  • कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज/संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो
  • BTech/BE के दूसरे या तीसरे वर्ष में होना जरूरी
  • अच्छा एजुकेशनल रिकॉर्ड होना चाहिए
  • कम-से-कम 8.0 CGPA या 75% अंक जरूरी
  • IIT दिल्ली के वर्तमान छात्र इस प्रोग्राम के लिए पात्र नहीं हैं
  • यह प्रोग्राम खासतौर पर बाहरी (external) छात्रों के लिए है

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इच्छुक कैंडिडेट्स इस इंटर्नशिप के लिए 3 अप्रैल 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. यह फेलोशिप आमतौर पर मई से जुलाई के बीच 8 से 10 हफ्तों तक चलती है.

कैसे होगा सेलेक्शन?

IIT Delhi की इस समर इंटर्नशिप के लिए सेलेक्शन अकैडमिक परफॉर्मेंस और रिसर्च के आधार पर होगा. कैंडिडेट्स को ‘स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)’ या रिसर्च प्रपोजल जमा करना पड़ सकता है. हर विभाग की अपनी चयन समिति होगी, जो आवेदनों की समीक्षा करेगी.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में Education Course क्यों है फेमस, जानें टॉप यूनिवर्सिटीज

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola