फिनलैंड में Education Course क्यों है फेमस, जानें टॉप यूनिवर्सिटीज

कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Education Courses in Finland: फिनलैंड में एजुकेशन कोर्स जरण एक अच्छा मौका है. खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए, जो टीचिंग या एजुकेशन फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. यहां पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज और इंटरनेशनल एक्सपोजर पर भी ध्यान दिया जाता है.
Education Courses in Finland: अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो Finland आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खासकर एजुकेशन (Teaching) कोर्स के लिए फिनलैंड पूरी दुनिया में फेमस है. यह देश अपनी अच्छी पढ़ाई और एजुकेशन सिस्टम के लिए जाना जाता है. यहां के कॉलेज और यूनिवर्सिटी न केवल मॉडर्न पढ़ाई कराते हैं, बल्कि प्रैक्टिकल लर्निंग और रिसर्च पर भी खास ध्यान देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिनलैंड में एजुकेशन कोर्स (Education Courses in Finland) के लिए टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं.
फिनलैंड में Education Course क्यों करें?
- फिनलैंड दुनिया की सबसे बेहतर एजुकेशन सिस्टम में से एक है.
- यहां रिसर्च बेस्ड टीचिंग फैसिलिटी है
- इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए इंग्लिश में कोर्स
- Highly qualified teachers और मॉडर्न लर्निंग एनवायरनमेंट
- फिनलैंड में एजुकेशन कोर्स में बैचलर और मास्टर दोनों लेवल पर कई ऑप्शन मौजूद है.
Education Courses in Finland: फिनलैंड के टॉप कॉलेज
University of Helsinki
यह फिनलैंड की सबसे पुरानी और बड़ी यूनिवर्सिटी है. इसका Faculty of Educational Sciences पूरी दुनिया में टॉप रैंक पर आता है. यहां रिसर्च और टीचिंग प्रैक्टिस पर ज्यादा जोर दिया जाता है. इस यूनिवर्सिटी में एजुकेशन को सिर्फ थ्योरी से नहीं, बल्कि रियल-लाइफ टीचिंग स्किल्स से जोड़ा जाता है.
University of Jyvaskyla
फिनलैंड में इस यूनिवर्सिटी (Education Courses in Finland) को टीचर एजुकेशन हब भी कहा जाता है क्योंकि बड़ी संख्या में प्रोफेशनल टीचर्स तैयार होते हैं. यहां का Faculty of Education and Psychology इंटरनेशनल लेवल पर बहुत पॉपुलर है.
University of Tampere
एजुकेशन के फील्ड में इनोवेशन के लिए यह यूनिवर्सिटी बहुत फेमस है. यहां टीचर ट्रेनिंग के लिए अच्छी फैसिलिटी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का यूज होता है. फेमस कोर्स जैसे मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम इन टीचिंग और लर्निंग एंड मीडिया एजुकेशन उपलब्ध है.
University of Oulu
फिनलैंड की एक पॉपुलर और तेजी से उभरती हुई यूनिवर्सिटी है, जो इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और बेहतर एजुकेशन के लिए जानी जाती है. University of Oulu में स्टूडेंट्स को मॉडर्न टीचिंग मेथड्स और डिजिटल लर्निंग कोर्स कराए जाते हैं.
University of Turku
यहां की एजुकेशन डिपार्टमेंट लर्निंग एनवायरनमेंट को बेहतर बनाने पर रिसर्च करती है. यह यूनिवर्सिटी Psychology और लर्निंग साइंस जैसे फील्ड में मजबूत पकड़ रखती है.
यह भी पढ़ें: 12वीं में Arts लेने के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




