12वीं में Arts लेने के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन

Career Options after 12th Arts: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Career Options after 12th Arts: आज के दौर में आर्ट्स स्टूडेंट्स के पास करियर के कई अच्छे ऑप्शन मौजूद है. जानें 12वीं के बाद कौन से फील्ड्स में करियर बना सकते हैं.
Career Options after 12th Arts: बहुत समय तक यह माना जाता था कि आर्ट्स स्ट्रीम चुनने वाले स्टूडेंट्स के पास करियर के ऑप्शन लिमिटेड होते हैं, लेकिन आज की बदलती दुनिया में यह सोचना पूरी तरह गलत साबित हो चुकी है. अब आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए भी कई ऐसे करियर अपॉर्चुनिटी उपलब्ध हैं, जिनमें अच्छी नौकरी और बेहतर सैलरी मिल सकती है.
आर्ट्स सिर्फ हिस्ट्री या पॉलिटी तक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मीडिया, कानून, डिजाइन, सिविल सर्विस, सोशल वर्क और एजुकेशन जैसे कई बड़े सेक्टर शामिल हैं. आइए जानते हैं कि आर्ट्स स्ट्रीम में करियर (Career Options after 12th Arts) के क्या ऑप्शन मौजूद है.
Career Options after 12th Arts:
सिविल सर्विस (Civil Services)
आर्ट्स स्टूडेंट्स के बीच सिविल सर्विस एक बहुत पॉपुलर करियर विकल्प है. इसमें IAS, IPS, IFS जैसी नौकरियां मिलती हैं. इसके लिए UPSC या स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन एग्जाम पास करना पड़ता है. पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री और जियोग्राफी जैसे सब्जेक्ट आर्ट्स के स्टूडेंट्स के लिए मददगार होते हैं.
जर्नलिज्म और मीडिया
अगर आपको लिखने, बोलने और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करने में रुचि है, तो जर्नलिज्म एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फील्ड में आप न्यूज रिपोर्टर, एंकर, कंटेंट राइटर और डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट बन सकते हैं.
लॉ फील्ड में करियर ऑप्शन
आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए लॉ फील्ड भी बहुत अच्छा माना जाता है. 12वीं के बाद आप BA LLB जैसे कोर्स कर सकते हैं. इसके बाद आप वकील, लीगल एडवाइजर या जज बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.
डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड
अगर आपका इंटरेस्ट क्रिएटिव वर्क में है, तो डिजाइन का सेक्टर आपके लिए बेहतरीन हो सकता है. इसमें कई करियर ऑप्शन जैसे फैशन डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर और एनिमेशन आर्टिस्ट है.
टीचिंग और एजुकेशन
आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टीचिंग भी एक अच्छा और स्टेबल करियर है. BEd करने के बाद आप टीचिंग सेक्टर में जा सकते हैं. CTET और अन्य परीक्षा पास करके स्कूल या कॉलेज में टीचर बनने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें: BDes या BFA! डिजाइन की दुनिया में किस डिग्री से मिलेगी ज्यादा स्कोप, जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




