स्प्लिट एंड्स से बचना है तो अपनाएं ये जरूरी आदतें, बालों को डैमेज से बचाने के लिए जरूर जानें

स्प्लिट एंड्स से बचने का तरीका AI image
Hair Care Tips: अगर आपके बालों के सिरे बार-बार दोमुंहे हो रहे हैं और बाल बेजान नजर आते हैं, तो अब समय है सही देखभाल अपनाने का. कुछ आसान आदतों और सही रूटीन की मदद से आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं और बालों को स्मूद, हेल्दी और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं.
Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्याओं की बात हो और उसमें स्प्लिट एंड्स का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह एक काफी आम समस्या है, जिससे हर लड़की कभी न कभी जरूर गुजरती है. जब बालों के सिरे कमजोर होकर दो हिस्सों में बंट जाते हैं, तो इस समस्या को ही स्प्लिट एंड्स कहा जाता है. जब ऐसा होता है, तो बाल सिर्फ रूखे और बेजान ही नहीं लगते, बल्कि अनहेल्दी भी दिखने लगते हैं. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर यह बालों की ग्रोथ को अफेक्ट करने के साथ-साथ उन्हें और ज्यादा डैमेज भी कर सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप स्प्लिट एंड्स की समस्या से आसानी से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
समय-समय पर ट्रिमिंग जरूर कराएं
अगर आप स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हर कुछ दिनों में अपने बालों को ट्रिम करवाते रहना चाहिए. सबसे बेस्ट होगा अगर आप 6 से 8 हफ्तों में एक बार अपने बालों को पार्लर जाकर ट्रिम करवा लें. जब आप ऐसा करते हैं, तो स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम बढ़ने से रुक जाती है और साथ ही आपके बाल साफ-सुथरे और हेल्दी दिखने लग जाते हैं. जब आप बालों को ट्रिम करवाते हैं तो वे बेहतर तरीके से ग्रो करने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: हीट स्टाइलिंग ने कर दिया है बालों का बुरा हाल? इन आसान तरीकों से पाएं पुरानी शाइन और मजबूती वापस
हीट स्टाइलिंग से रखें दूरी
जब आप अपने बालों पर हद से ज्यादा स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्लर का इस्तेमाल करते हैं तो वे समय के साथ कमजोर होते चले जाते हैं. जब आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो बालों से मॉइस्चर खत्म हो जाता है और फिर उनके सिरे टूटने लग जाते हैं. अगर आप इन हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर ही रहे हैं, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें और साथ ही तापमान को भी कम रखें.
बालों को सही तरीके से धोएं और सुखाएं
अगर आप स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने बालों को सही तरीके से धोना और सुखाना जरूर चाहिए. अगर आप बालों को धोते समय काफी ज्यादा रगड़ते हैं या फिर तौलिये से जोर-जोर से रगड़कर अपने बालों को सुखाते हैं, तो इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है. बालों को धोते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें और उन्हें सुखाने के लिए एक सॉफ्ट तौलिये का. इसके अलावा कभी भी गीले बालों को कंघी न करें. अगर आप गीले बालों को कंघी करते हैं तो वे और भी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं.
ऑयल और कंडीशनर का रेगुलर इस्तेमाल
अगर आप अपने बालों तक जरूरी न्यूट्रिशन पहुंचाना चाहते हैं तो आपको रेगुलर बेसिस पर ऑयल और कंडीशनर का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. बालों को अंदर से मजबूती देने के लिए नारियल या फिर आल्मंड ऑयल का इस्तेमाल करें. इसके अलावा बालों को शैंपू करने के बाद एक अच्छे क्वालिटी के कंडीशनर का इस्तेमाल भी जरूर करें.
यह भी पढ़ें: 20 से 30 की उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




