एक ही बेस से बनाएं 5 तरह की कोल्ड कॉफी - जानिए शेफ रणवीर बरार का सीक्रेट तरीका

Updated at : 18 Mar 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
5 Types of Cold Coffee Recipes with One Coffee Base

एक ही बेस से बनाएं 5 तरह की कोल्ड कॉफी

घर पर ही कैफे जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी बनाएं, जानिए शेफ रणवीर का खास तरीका, जिसमें एक ही कॉफी बेस से 5 अलग-अलग कोल्ड कॉफी तैयार की जा सकती हैं.

विज्ञापन

5 Types of Cold Coffee Recipes with One Coffee Base: अगर आप भी घर पर कैफे जैसी रिच और क्रीमी कोल्ड कॉफी बनाना चाहते हैं, तो आप ये तरीका नोट करें जिसमें मशहूर शेफ रणवीर बरार ने एक ऐसा आसान तरीका बताया है, जिससे आप सिर्फ एक कॉफी बेस (coffee liquor) बनाकर घर पर ही कैफे जैसी 5 तरह की कोल्ड कॉफी बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की स्पेशल बात यह है कि इसमें पकी हुई चीनी की चाशनी और इलायची का इस्तेमाल होता है, जो टेस्ट और टेक्सचर को बिल्कुल प्रीमियम बना देता है.

कॉफी बेस (Coffee Base) कैसे बनाएं?

एक पैन में पानी उबालें, उसमें चीनी डालकर हल्की चाशनी बना लें. अब इसमें 1 इलायची डालें और 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं. 1-2 मिनट पकाकर ठंडा कर लें. यह बेस फ्रिज में स्टोर करके कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस कॉफी बेस से किस-किस तरह की कॉफी बना सकते हैं? (5 Types of Cold Coffee Recipes with One Coffee Base)

5 Types of Cold Coffee Recipes with One Coffee Base
1 कॉफी बेस, 5 शानदार कोल्ड कॉफी

1. आइस्ड कॉफी (Iced Coffee)

कॉफी बेस में ठंडा दूध और बर्फ डालें. चाहें तो थोड़ा फ्रेश क्रीम भी मिलाएं. इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती. लेकिन अगर आप चाहे तो डाल सकते हैं.

2. फ्रैप्पुचिनो (Frappuccino)

कॉफी बेस, बर्फ और कंडेंस्ड मिल्क को ब्लेंड करें. इससे कॉफी गाढ़ी और क्रीमी बनती है.

3. होमस्टाइल कोल्ड कॉफी (Homestyle Cold Coffee)

एक जार में कॉफी बेस, थोड़ा कॉफी पाउडर, दूध, बर्फ और चुटकी भर नमक डालकर शेक करें. इससे बढ़िया फोम बनता है.

4. आइस्ड मोका (Iced Mocha)

कॉफी बेस में चॉकलेट सिरप और दूध मिलाएं. कॉफी-चॉकलेट का स्वाद इसे खास बनाता है.

5. कॉफी फ्रीकशेक (Coffee Freakshake)

गिलास में चॉकलेट सिरप लगाकर कॉफी, दूध, बिस्किट और चॉकलेट चिप्स डालें. ऊपर से आइसक्रीम या गुलाब जामुन डालकर सजाएं.

अब एक ही कॉफी बेस से आप 5 अलग-अलग कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी आसानी से घर पर बना सकते हैं और हर दिन नया स्वाद ट्राई कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: अनानास और दही से बनाएं शेफ विकास खन्ना का कूलिंग ड्रिंक – एक घूंट में मिलेगी ठंडक

यह भी पढ़ें: इस मैंगो सीजन घर पर बनाएं यूनिक ड्रिंक – नोट करें मैंगो बोबा ड्रिंक की रेसिपी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola