इस मैंगो सीजन घर पर बनाएं यूनिक ड्रिंक – नोट करें मैंगो बोबा ड्रिंक की रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

इस मैंगो सीजन घर पर बनाएं यूनिक ड्रिंक

इस गर्मी घर पर बनाएं ट्रेंडी और रिफ्रेशिंग मैंगो बोबा ड्रिंक. आसान रेसिपी से तैयार करें चबाने वाले आम के बोबा पर्ल्स के साथ एक यूनिक और स्वादिष्ट ड्रिंक, जो हर किसी को पसंद आएगा.

विज्ञापन

Mango Boba Pearls Drink Recipe: गर्मियों में आम का सीजन आते ही इससे कई तरह की रेसिपी बनने लगती हैं. आम से बने ड्रिंक्स हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करना चाहते हैं, तो मैंगो बोबा ड्रिंक की ये सुपर टेस्टी रेसिपी ट्राइ करें. आम से बनने वाला ये यूनिक ड्रिंक में डाले जाने वाले आम के बोबा पर्ल्स इसे और भी मजेदार बनाते हैं. आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं, बिना किसी खास मशीन या महंगे इंग्रेडिएंट्स के – पढ़ें रेसिपी.

विज्ञापन

रिफ्रेशिंग मैंगो बोबा ड्रिंक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • पके हुए आम – 2
  • चीनी – 2 टेबलस्पून
  • साबूदाना (तापिओका पर्ल्स) – 1 कप
  • पानी – उबालने के लिए
  • दूध (मैंगो मिल्क के लिए) – 1 कप
  • बर्फ के टुकड़े

मैंगो बोबा ड्रिंक बनाने की खास रेसिपी (Mango Boba Pearls Drink Recipe)

Mango Boba Pearls Drink Recipe
मैंगो बोबा ड्रिंक

सबसे पहले आम को छीलकर गूदे को काट लें और मिक्सर में डालकर स्मूद पल्प बना लें. इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. साबूदाना को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें कोई मोटे दाने ना रहें. मैंगो पल्प का थोड़ा हिस्सा अलग रखें (ड्रिंक के लिए). बाकी पल्प में साबूदाना पाउडर मिलाकर डो बनाएं. इसे 1-2 मिनट हल्का पका लें (माइक्रोवेव या गैस पर). डो को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गोल बॉल्स बना लें. पानी उबालें और इसमें बोबा डालें. 3-4 मिनट में जब ये ऊपर तैरने लगें, तो समझें तैयार हैं. ग्लास में मैंगो पल्प, दूध और बर्फ डालें. ऊपर से तैयार बोबा पर्ल्स डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: अनानास और दही से बनाएं शेफ विकास खन्ना का कूलिंग ड्रिंक – एक घूंट में मिलेगी ठंडक

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 15 minutesCook: 10 minutesYields: 2 servings

Ingredients

    Instructions