दुमका में डॉ. प्रवीण तोगड़िया की 'हुंकार'! बांग्लादेश घुसपैठ पर कड़ा प्रहार, लोगों से की बड़ी अपील

Updated at : 18 Mar 2026 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Dr Pravin Togadia

सम्मेलन को संबोधित करते डॉ. प्रवीण तोगड़िया

Dr Pravin Togadia: दुमका के यज्ञ मैदान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने सप्ताह में दो दिन हनुमान चालीसा पाठ और हिंदू एकजुटता का आह्वान किया.

विज्ञापन

Dr Pravin Togadia, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस समस्या पर समय रहते सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घुसपैठियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में स्थिति गंभीर हो सकती है.

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- एकजुटता ही असली शक्ति

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भाषण के दौरान समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब समाज विभाजित होता है, तो उसकी ताकत कमजोर पड़ जाती है, जबकि एकजुटता ही उसकी असली शक्ति है. उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और संगठित रहने की अपील की. सम्मेलन में जनसंख्या संतुलन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. इस दौरान “तीन बच्चे हिंदू सच्चे” जैसे नारे लगाये गये और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की जरूरत पर बल दिया गया.

Also Read: बंदगांव में नहीं थमा शिक्षिका और ग्रामीणों का विवाद, दूसरे दिन भी स्कूल में लटका रहा ताला

डॉ. प्रवीण तोगड़िया का दो दिन हनुमान चालीसा पाठ कराने का अह्वान

डॉ. तोगड़िया ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात की. साथ ही उन्होंने गांव-गांव में सप्ताह में दो दिन हनुमान चालीसा पाठ कराने का आह्वान किया. उनका कहना था कि इससे समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा और एकता मजबूत होगी.

शिक्षा, रोजगार और किसानों का भी उठा मुद्दा

डॉ. प्रवीण तोगड़िया सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को भी उठाना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि युवाओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए. वहीं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किये को जरूरी बताया. अंत में उन्होंने लोगों से अपने जीवन में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की अपील की, जिसमें बड़ों का सम्मान, प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता तथा परिवार के साथ समय बिताने पर जोर दिया गया.

Also Read: जोन्हा में भक्तिमय हुआ माहौल, 1111 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा; राम कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola