ककनी में साइकिल रैली से गूंजा खेल जागरूकता का संदेश : तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

Updated:
विज्ञापन

उच्च विद्यालय ककनी में तीन दिवसीय समारोह समापन | Prabhat Khabar Network

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय ककनी में तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन. छात्रों ने साइकिल रैली से खेल और पर्यावरण का दिया संदेश. विजेता हुए सम्मानित.

विज्ञापन

हंसडीहा : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय ककनी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ. हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस खेल समारोह में विद्यालय के 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ समापन समारोह

समापन समारोह की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल जागरूकता साइकिल रैली’ निकाली.

साइकिल रैली से ग्रामीणों को दिया खेल और पर्यावरण का संदेश

रैली में छात्र-छात्राओं ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दैनिक जीवन में खेलों के महत्व, नियमित व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया.

कबड्डी में दांव-पेच, खो-खो में दिखी खिलाड़ियों की फुर्ती

खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने दांव-पेच, गति और टीम समन्वय का बेहतर परिचय दिया. वहीं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की फुर्ती, तालमेल और रणनीतिक कौशल देखने को मिला. प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

समारोह के अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

खेल स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा : प्रधानाध्यापक

मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

सफल आयोजन पर प्रतिभागियों और आयोजन समिति को दी बधाई

विद्यालय परिवार की ओर से आयोजन समिति, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, सहयोगी शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय खेल समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola