कोल कंपनियों से जल-जंगल-जमीन बचाने की आवाज, 1 सितंबर को शिकारीपाड़ा में माले का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

दुमका के शिकारीपाड़ा में भाकपा माले एक सितंबर को चेतावनी मार्च और धरना-प्रदर्शन करेगी। विधायक चंद्रदेव महतो समेत कई नेता ग्रामीणों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।

विज्ञापन

दुमका : भाकपा माले जिला कमेटी दुमका की ओर से एक सितंबर को शिकारीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय चेतावनी मार्च सह धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर बताया गया है कि धरना-प्रदर्शन को मुख्य वक्ता के रूप में सिंदरी धनबाद के विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो, धनवार गिरिडीह के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव, केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड गीता मंडल तथा स्टैंडिंग राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड नंदिता भट्टाचार्य संबोधित करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आदिवासी-मूलवासी अस्तित्व पर संकट का लगाया आरोप

माले नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में आदिवासी और मूलवासियों के अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है. शिकारीपाड़ा प्रखंड के तेलंगापाड़ा, बादलपाड़ा, खड़ीजोल समेत कई गांवों के लोग भय के माहौल में जीवन गुजार रहे हैं.

कोल कंपनियों को लेकर ग्रामीणों में आशंका

ग्रामीणों को आशंका है कि कोल कंपनियों के आने के बाद उनकी जल, जंगल और जमीन पर कब्जा हो जायेगा तथा उन्हें घर-द्वार से बेदखल होना पड़ेगा. माले नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की आशंकाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का लगाया आरोप

माले नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कॉरपोरेट जमीन अधिग्रहण का विरोध करने वाले युवाओं पर ड्रिलिंग मशीन जलाने और रंगदारी मांगने जैसे झूठे मुकदमे दर्ज किये गये हैं.

मामलों की निष्पक्ष जांच और अधिकारों की रक्षा की मांग

पार्टी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, ग्रामीणों पर दर्ज मामलों की समीक्षा करने तथा आदिवासी और मूलवासियों के जल, जंगल एवं जमीन के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

ग्रामीणों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का दावा

पार्टी नेताओं ने कहा कि एक सितंबर का चेतावनी मार्च और धरना-प्रदर्शन ग्रामीणों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola