जोन्हा में भक्तिमय हुआ माहौल, 1111 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा; राम कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
Ranchi (अनगड़ा): जोन्हा में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर 1111 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर दो दिवसीय नवाह्न परायण पाठ की शुरुआत की. यहां नौ दिनों तक संगीतमय राम कथ का भी आयोजन किया गया है.
जितेंद्र कुमार
Ranchi (अनगड़ा): चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है. जोन्हा में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ और संगीतमय राम कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ है. इस महाधार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ एक विशाल कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें 1111 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश धारण कर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
आपके शहर में
5 KM हुआ ग्राम भ्रमण, नदी से उठाया गया पवित्र जल
कलश यात्रा का विधिवत उद्घाटन रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, बुधराम बेदिया, जयराम महली, मानकी जगन्नाथ शाही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर से यह कलश यात्रा शुरू होकर स्थानीय नदी के तट पर पहुंची. वहां आचार्यों द्वारा विधिवत गंगा पूजन और वरुण देव की आराधना के पश्चात सभी 1111 कलशों में पवित्र जल भरा गया.
जल भराव के बाद यह लंबी और विशाल कलश यात्रा लगभग 5 किलोमीटर तक पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और माता रानी के जयघोष से गूंजायमान रहा. यात्रा के वापस लौटने पर पूरे विधि-विधान के साथ कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित (प्रवेश) कराया गया.
महिलाओं में दिखा उत्साह
कलश यात्रा को लेकर ग्रामीण महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया, जो पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर इस अनुष्ठान का हिस्सा बनीं. इस पावन अवसर पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने क्षेत्रवासियों को हिंदू नववर्ष व नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में शांति, सद्भाव और धर्म का संचार होता है.
आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस कार्यक्रम को सफल बनाने और कलश यात्रा में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम साहू, प्रदीप साहू, वसंत सुंडी, सीताराम साहू, श्रीराम साहू, विकास साहू, विनोद मिश्रा, उदय साहू, शंभू साहू, युवराज साहू, परमेश्वर साहू, महिपाल पातर, कन्हाई साहू संदीप साहू, अजय मंडल, अमर मंडल, विनय साहू, प्रकाश साहू मौजूद रहे. वहीं, मातृ शक्ति के रूप में शकुंतला देवी, प्रतिमा देवी, चित्रलेखा साहू, सुलोचना देवी, सुधा देवी, रीना देवी, पायल साहू और जयमाला देवी शामिल रहीं.
ये भी पढ़ें…
सरायकेला सदर अस्पताल का ICU बना ‘शो-पीस’: 38 लाख की मशीनें खा रहीं धूल
मानगो के डिप्टी मेयर ने मेयर सुधा गुप्ता से की मुलाकात, विकास पर हुई विस्तार से चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए