bhagalpur news. मोबाइल चोरी मामले में आरोपी महिला व दुकानदार हिरासत में

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 12:38 AM

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को बुधवार को हिरासत में लिया है

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को बुधवार को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि महिला द्वारा चोरी मोबाइल को एक दुकानदार को बेच दिया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में दुकानदार ने मोबाइल खरीदने की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है. दोनों से पूछताछ जारी है.

पांच लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जोगसर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगसर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले विजय मंडल और राजेश मांझी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को शराब के साथ पकड़ा गया. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन