bhagalpur news. पीजी में ऑन स्पॉट नामांकन के लिए तीन से आवेदन
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 1:15 AM
विज्ञापन
टीएमबीयू में पीजी सत्र 2025-27 सेमेस्टर वन में बचे सीट पर ऑन स्पॉट नामांकन के लिए तीन से सात नवंबर तक आवेदन लिया जायेगा
विज्ञापन
टीएमबीयू में पीजी सत्र 2025-27 सेमेस्टर वन में बचे सीट पर ऑन स्पॉट नामांकन के लिए तीन से सात नवंबर तक आवेदन लिया जायेगा. साथ ही नामांकन की प्रक्रिया होगी. इसे लेकर डीएसडब्ल्यू प्राे अर्चना साह ने पीजी विभागाध्यक्षाें व पीजी की पढ़ाई कराने वाले काॅलेजाें के प्राचार्याें काे पत्र भेजा है. नामांकन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर हाेगा. छात्र संबंधित विभाग या काॅलेज में पहले आवेदन कर चुके हैं. वे उसकी प्राप्ति रसीद लेकर पीजी विभाग या काॅलेज में उपलब्ध करायेंगे. इसके बाद भी उनका ऑन स्पॉट के तहत नामांकन लिया जायेगा. डीएसडब्ल्यू ने कहा कि आवेदन ज्यादा आने पर मेधा सूची तैयारी की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










