आंधी में पेड़ गिरने से घायल वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Storm Tragedy In Bhagalpur: भागलपुर जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बासा पर विशाल पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल 74 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट
Bhagalpur News : भागलपुर जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राधोपुर बहत्तरा गांव में आंधी-पानी के दौरान हुए हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान 74 वर्षीय हरिप्रसाद मंडल के रूप में हुई है. वे पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.बासा पर गिरा विशाल पेड़
मृतक के पुत्र सुदामा मंडल ने बताया कि उनके पिता रात में खाना खाने के बाद घर के बगल स्थित बासा में सो रहे थे. इसी दौरान इलाके में तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया.आंधी इतनी तेज थी कि बासा के पास खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक टूटकर सीधे बासा पर गिर पड़ा. हादसे में हरिप्रसाद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए.ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे से निकाला
घटना के बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद घायल वृद्ध को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया. उनकी हालत गंभीर होने पर तुरंत इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया.इलाज के दौरान बुधवार को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया.वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.आंधी-तूफान से बढ़ रही घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार आंधी और बारिश के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों में पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










