bhagalpur news. शहर को हरा भरा बनाने के लिये मेयर ने किया पार्क का शिलान्यास
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 12:13 AM
नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधाओं को बढ़ावा देने और शहर को हरा भरा व सुंदर बनाने के लिये दक्षिणी क्षेत्र के वार्ड 43 गेंदखाना मैदान में रविवार को पार्क व उसके सौंदर्यीकरण का शिलान्यास महापौर डॉ बसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से किया
नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधाओं को बढ़ावा देने और शहर को हरा भरा व सुंदर बनाने के लिये दक्षिणी क्षेत्र के वार्ड 43 गेंदखाना मैदान में रविवार को पार्क व उसके सौंदर्यीकरण का शिलान्यास महापौर डॉ बसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान महापौर ने कहा कि दो करोड़, 82 लाख व 84 हजार की लागत से बनने जा रहे इस पार्क से इलाके की रूप-रेखा बदल जायेगी. बताया कि एक लंबे इंतजार के बाद इस पार्क का शिलान्यास किया गया. यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था. जिसे कंपनी द्वारा एक साल के भीतर पुरा कर सुपुर्द करने का अनुमान लगाया जा रहा है. मेयर ने बताया कि पहली बैठक में यहं के लोगों ने इस जगह के लिये कुछ करने का अनुरोध किया था. पार्क बनने बाद यहां के लोगों को पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. गौरतलब हो की नगर विकास एवं आवास विभाग ने भागलपुर के लिए तीन पार्क व दो तालाबों के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति दे दी थी. इसके लिसे 29 जून को नाेटिफिकेशन जारी किया गया था. इसमें टीएनबी कॉलेजिएट पार्क, अलीगंज स्थित गेंदखाना पार्क, आवास बोर्ड परिसर में तीन छोटे पार्कों का निर्माण कराया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान मंच से नाम नहीं पुकारने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मेयर और डॉ बिहारी लाल ने माइक थामाया और लोगों के समर्पण की सराहना की. इस दौरान वार्ड संख्या 43 की पार्षद अरसदी बेगम, पार्षद प्रतिनिधि मो सोनू, वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा, वार्ड 50 के पार्षद पंकज गुप्ता, वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि शशि मोदी, डॉ बिहारी लाल, रमन कर्ण, राकेश रंजन केशरी, दीपक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि शेर खान, संवेदक अंकुर झा, भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष साह, इंजीनियर राकेश सिन्हा, आदित्य जायसवाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










