BHAGALPUR पश्चिम एशिया में युद्ध का इफैक्ट : बुनकरों का रोजगार-धंधा 70 फीसदी हुआ ठप

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :30 Apr 2026 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
BHAGALPUR पश्चिम एशिया में युद्ध का इफैक्ट : बुनकरों का रोजगार-धंधा 70 फीसदी हुआ ठप

पश्चिम एशिया में युद्ध इफैक्ट सिल्क सिटी भागलपुर में बढ़ता ही जा रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट BHGALPUR NEWS :

पश्चिम एशिया में युद्ध इफैक्ट सिल्क सिटी भागलपुर में बढ़ता ही जा रहा है. अब तक बुनकरों का रोजगार धंधा 70फीसदी ठप हो गया है. इतना ही नहीं 50 हजार से अधिक बुनकर परिवारों के बीच जीवन-यापन का संकट बढ़ गया है. बुनकरों के बीच चिंता के साथ रोष है.

अब घरेलू उद्योग पर टिका है सिल्क उद्योग, सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की उठायी मांग

अब्दुल कय्यूम अंसारी बुनकर मंच के अध्यक्ष हसनैन अंसारी ने कहा पश्चिम एशिया युद्ध से पहले बुनकरों का रोजगार ठीक चल रहा था, लेकिन युद्ध के करण इंटरनेशनल मार्केट का कारोबार लगभग ठप हो गया. अब केवल घरेलू उद्योग पर सिल्क उद्योग टिका है. बुनकर दूसरे रोजगार के बारे में सोचने पर मजबूर हो गये हैं. उन्होंने बताया केवल भागलपुर शहरी क्षेत्र में 50 हजार से अधिक परिवारों का पुश्तैनी कारोबार ठप होने के कगार पर पहुंच चुका है. उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बुनकरों ने अपने हुनर से भागलपुर रेशमी शहर का नाम देश विदेशों में रोशन करने का काम किया. अपने हुनर से विदेशों में सिल्क सिटी का झंडा गाड़ने का काम किया. ऐसे में एक बार फिर बाहर से लौटकर आये बुनकर परिवार व बच्चों की चिंता के लिए फिर पलायन को विवश होने लगे हैं. बिहार सरकार के साथ केंद्र सरकार को भागलपुर रेशमी शहर की पहचान को बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. इससे बुनकरों का रोजगार बचेगा और सिल्क सिटी उजड़ने से बचेगा.

पांच साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

भागलपुर से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कतरनी, जर्दालू आदि को जीआई टैग देकर ब्रांडिंग की जा रही है, अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल होने पर लगातार पांच साल से जिले के सिल्क का करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. नरगा के युवा सिल्क कारोबारी तहसीन सवाब ने बताया कि पहले पाकिस्तान-बांग्लादेश अब इरान, बेनेजुएला, अमेरिका, रूस आदि देशों में तनावपूर्ण स्थिति के कारण बुनकरों को मिले ऑर्डर भी कैंसिल हो गये. अब तक कुल मिलाकर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हो गया.

बांग्लादेश से सिल्क सिटी का होता है सीधा कारोबार

नाथनगर के रहने वाले बिहार राज्य बुनकर कल्याण समिति सदस्य अलीम अंसारी ने बताया कि बांग्लादेश से सिल्क सिटी का सीधा कारोबार होता है. बांग्लादेश में कपड़े पर डिजाइन की टेक्नोलॉजी अधिक विकसित है. ऐसे में यहां के तसर व तसर कटिया कपड़े की डिजाइन बांग्लादेश में होती है. इसके बाद अन्य देशों में निर्यात होता है. इसके अलावा भागलपुरी सिल्क के लेडीज व जेंट्स के कुर्ता के कपड़े की भी डिमांड है. पूरे माह में चार से पांच करोड़ तक का कारोबार होता है. वहीं इरान व बेनेजुएला में स्कार्फ, दुपट्टा आदि की डिमांड होती है. बुनकर सिकंदर आजम ने बताया कि भागलपुर से इरान, बांग्लादेश आदि का कारोबार सीधा जुड़ा हुआ है. चाहे यहां का दुपट्टा हो या मटका, बांग्लादेश में काफी डिमांड रहती है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन