BHAGALPUR कंटेनर की चपेट में आकर महिला की मौत, भतीजा घायल

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR कंटेनर की चपेट में आकर महिला की मौत, भतीजा घायल

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान खरवा गांव निवासी रंभा देवी, पति त्रिशूल सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. इसके बाद बरारी पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, रंभा देवी अपने भतीजे गोपाल सिंह के साथ बाइक से बांका जा रही थीं. इसी दौरान रजौन थाना और प्रखंड कार्यालय के बीच मछली मार्केट के पास पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गोपाल सिंह आंशिक रूप से घायल हो गये, जबकि रंभा देवी कंटेनर के चक्के के नीचे आ गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रजौन अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रंभा देवी को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. मृतका के परिवार में पति और दो बेटे हैं. पति रजौन में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन