भागलपुर में 4 जगह बनेंगे 1.24 करोड़ से नये सामुदायिक शौचालय, छह वार्डों को मिलेगी बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर शहर में नगर निगम ने चार स्थानों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

ब्रजेश, भागलपुर

भागलपुर शहर में नगर निगम ने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाते हुए चार स्थानों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय निर्माण का निर्णय लिया है. इसके लिए निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कुल 1 करोड़ 23 लाख 66 हजार 291 रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है. इन शौचालयों के बन जाने से शहर के वार्डों के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

छह वार्डों को मिलेगा सीधा लाभ

नगर निगम की इस पहल से वार्ड संख्या 05, 06, 07, 08, 47 और 48 के लोगों को सुविधा मिलेगी. इनमें वार्ड 05 से 08 के लिए दो स्थानों पर शौचालय निर्माण का लक्ष्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने का रखा गया है, जबकि अन्य स्थानों पर चार महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया गया है.

निविदा प्रक्रिया शुरू, मई में बहाल होगी एजेंसी

शौचालय निर्माण का कार्य चयनित एजेंसी के माध्यम से कराया जायेगा. इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 17 मई को तकनीकी बिड खोली जायेगी, जिसके बाद उसका मूल्यांकन किया जायेगा. तकनीकी रूप से योग्य पाये गये संवेदकों की वित्तीय बिड खोली जायेगी और सबसे कम दर देने वाले को कार्यादेश जारी किया जायेगा. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

दो योजनाओं के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी

नगर निगम द्वारा पहले शहर में 47 सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय और 149 यूरिनल के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था. इसके लिए 6 करोड़ 90 लाख 69 हजार 600 रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था और 29 क्लस्टर बनाकर निविदा जारी की गई थी. हालांकि, इस टेंडर में केवल दो योजनाओं के लिए ही संवेदकों ने रुचि दिखाई, जिसके कारण बाकी के लिए प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा. दो योजनाओं के 6 ग्रुप शौचालय के निर्माण के लिए चयनित संवेदकों को कार्यादेश जारी कर दिया गया है. अब इन परियोजनाओं पर जमीन पर काम शुरू होने की तैयारी है. कार्यालय अधीक्षक मो रेहान अहमद के अनुसार प्रत्येक ग्रुप के अंतर्गत दो-दो शौचालय का निर्माण होना है.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन