विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में चोरी

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 12:41 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू के विवि सेंट्रल लाइब्रेरी के पास विवि ऑडिटोरियम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है

विज्ञापन

टीएमबीयू के विवि सेंट्रल लाइब्रेरी के पास विवि ऑडिटोरियम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर कई पंखे सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है. जानकारी मिली कि ऑडिटोरियम का उपयोग परीक्षा विभाग द्वारा कॉपी रखने के लिए किया जाता है. हालांकि, विवि प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं है कि चोरी कब हुई है. शुक्रवार को मामला प्रकाश में तब आया जब कर्मी ऑडिटोरियम का ताला खोल कॉपी निकालने पहुंचे. इस क्रम में देखा गया कि काॅपियां यत्र तत्र स्थिति में थी. चोरों ने एक स्टैंड फैन की चोरी कर ली है. कर्मी ने घटना की जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार को दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रही है.

शिक्षक संघ चुनाव को लेकर किया नामांकन

भागलपुर – टीएनबी काॅलेज में कॉलेज शिक्षक संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए शिक्षक डाॅ राजीव कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया है. डॉ सिंह के प्रस्तावक डॉ बेलाल अहमद बने हैं. मालूम हो कि चुनाव 17 अक्तूबर को हाेना है.

गार्ड और विद्यार्थियों के बीच प्रवेश को लेकर हुआ विवाद

भागलपुर – टीएमबीयू परीक्षा विभाग में प्रवेश पर रोक लगाने से इन दिनों छात्रों और मुख्य द्वार पर रहने वाले गार्ड के बीच रोजाना वाद-विवाद हो रहा है. शुक्रवार को भी विद्यार्थियों के एक दल ने प्रवेश नहीं देने पर हंगामा किया और अपना आक्रोश व्यक्त किया. धक्का मुक्की भी हुई, जिसमें एक कर्मी जमीन पर गिर गया. उसे आंशिक रूप से चोटें भी आयी. मामले की जानकारी मिलते ही परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों को अपने कक्ष में बुला कर समस्या से अवगत हुए और सभी प्रकार की समस्याओं का ऑन स्पॉट निराकरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन