Bhagalpur news नवगछिया पुलिस जिले में कई थानों के बदल जायेंगे अंचल
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 12 Apr 2026 12:57 AM
भागलपुर रेंज के पुलिस तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. भागलपुर डीआइजी ने छह नये इंस्पेक्टर कार्यालय के पद सृजन के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है.
भागलपुर रेंज के पुलिस तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. भागलपुर डीआइजी ने छह नये इंस्पेक्टर कार्यालय के पद सृजन के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है. भागलपुर के आइजी विवेक कुमार ने नवगछिया में पुलिस अंचल कार्यालयों के पुनर्गठन और विस्तार को लेकर अलग से प्रस्ताव प्रेषित किया है. जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस जिला में वर्तमान में दो अंचल नवगछिया और बिहपुर कार्यरत हैं. नये प्रस्ताव के तहत नवगछिया, गोपालपुर, परवत्ता, बिहपुर, खरीक, यातायात, महिला थाना तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति थाना को अलग-अलग अंचल के रूप में विकसित करने की योजना है.
प्रस्तावित ढांचे के अनुसार, नवगछिया अंचल में नवगछिया थाना को रखा जायेगा. गोपालपुर अंचल के अंतर्गत गोपालपुर व रंगरा थाना शामिल होंगे. परवत्ता अंचल में परवत्ता, इस्माइलपुर, ढोलबज्जा तथा कदवा थाना को जोड़ा जायेगा. बिहपुर अंचल में बिहपुर और भवानीपुर थाना, तथा खरीक अंचल में झंडापुर और खरीक थाना शामिल रहेंगे. नदी थाना को भी खरीक अंचल में समायोजित किया जायेगा. इसके अलावा महिला थाना, अनुसूचित जाति जनजाति थाना और साइबर थाना को मिलाकर एक पृथक अंचल बनाने की योजना है, जिससे विशेष प्रकार के मामलों का त्वरित और प्रभावी निष्पादन हो सके. चार अतिरिक्त इंस्पेक्टर कार्यालय खुलने से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आयेगी और मौजूदा कार्यालयों पर कार्यभार कम होगा. इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा. पुलिस मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रस्ताव के अमल में आने की उम्मीद जतायी जा रही है, जिससे नवगछिया पुलिस जिला की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा.
मवि रामजानीपुर में बाल संसद व मीना मंच का गठन, रोशन बने प्रधानमंत्री
मवि रामजानीपुर कहलगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल संसद व मीना मंच का गठन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चयन में रोशन कुमार को प्रधानमंत्री तथा अनुष्का कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया. प्रधानाध्यापक चमक लाल सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न पदों का गठन कर बच्चों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर प्रदान किया गया. इस दौरान शिक्षक राजीव कुमार, सुकन्या, अनीता एवं रीता ने चयनित सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी. गौतम, लाल बहादुर, शैलेंद्र एवं शुभम सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










