ePaper

bhagalpur news. रविवार को सफाईकर्मियों ने मना ली छुट्टी, प्रभारी मंत्री का कीचड़ के बीच हुआ स्वागत

Updated at : 06 Oct 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. रविवार को सफाईकर्मियों ने मना ली छुट्टी, प्रभारी मंत्री का कीचड़ के बीच हुआ स्वागत

पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर और शनिवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने से कीचड़ व जलजमाव की समस्या बढ़ गयी है

विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर और शनिवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने से कीचड़ व जलजमाव की समस्या बढ़ गयी है. खास कर शहर के सब्जी मंडी, लोहापट्टी, सुतापट्टी, गुड़हट्टा चौक, सिकंदरपुर, मुंदीचक, आकाशवाणी चौक पर इतना कीचड़ सड़क पर जमा हो गया है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सब्जी मंडी में कीचड़ की वजह से लोगों को सब्जी की खरीदारी करना भी मुश्किल हो गया है. इतना ही नहीं रविवार को सरकारी कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री संतोष सिंह पहुंचे थे और सफाईकर्मियों की कहीं सक्रियता नहीं दिखी. आकाशवाणी चौक पर नाला निर्माण के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव की समस्या गहरा गयी. इससे चौक से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़कों की गिट्टी व अलकतरा अलग होने से जगह-जगह गड्ढे हो गये, जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गये.

शिव सेवकों को खुद हटाना पड़ा कीचड़

शिव सेवक विवेक कुमार ने बताया कि शिवशक्ति मंदिर के सामने कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं का आना-जाना मुश्किल हो गया था. ऐसे में खुद की व्यवस्था से सफाई करायी गयी. रविवार के कारण नगर निगम की ओर से पूरी तरह लापरवाही बरती गयी. जबकि प्रभारी मंत्री पहुंचे थे और नगर विकास मंत्री आने वाले थे. सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि पांच वर्षों से अधिक अव्यवस्था है.

बाजार क्षेत्र भी अछूता नहीं

मुख्य बाजार अंतर्गत लाेहापट्टी, सब्जी मंडी, लोहिया पुल के नीचे कीचड़ जम गया था. रंग दुकानदार विकास झुनझुनवाला ने बताया कि सरकार टैक्स पर टैक्स बढ़ा रही है, लेकिन सुविधा के नाम पर समस्या ही समस्या है. यहां तो सूखे दिन में भी नाला नहीं बनने से जलजमाव व कीचड़ जम जाता है.

दक्षिणी क्षेत्र में जलजमाव

शहर के निचले इलाके जैसे दक्षिणी क्षेत्र में रामनगर, महमदाबाद, वारसलीगंज, महेशपुर, पश्चिमी क्षेत्र में साकम, सलाटर, गढ़कछारी, नसरतखानी आदि में जलजमाव की समस्या बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन