भागलपुर मंडी अपडेट : सोना-चांदी में तेजी जारी, खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर
Edited by BRAJESH NANDAN MAD
Updated:
विज्ञापन
स्थानीय मंडियों में फिलहाल खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. दाल, अनाज और तेल के थोक दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ इलाकों में खुदरा स्तर पर हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
स्थानीय मंडियों में फिलहाल खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. दाल, अनाज और तेल के थोक दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ इलाकों में खुदरा स्तर पर हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.इसके विपरीत, सर्राफा बाजार में तेजी का रुख जारी है. सोना-चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों के दौरान करीब 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रविवार को भाव स्थिर रहे. कुल मिलाकर सर्राफा बाजार पहले से ही ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और खाद्य वस्तुओं की तुलना में इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.24 कैरेट सोना : 1.55 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना : 1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)चांदी: 2.47 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)
दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपयेअरहर दाल108 – 120 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपयेकतरनी चावल 80 से 160 तक
अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.तेलहन बाजार में बढ़त
खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 13 लीटर वाले धारा तेल का डिब्बा 2500 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










