सुलतानगंज में आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 16 घंटे से कई इलाकों में ठप रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News: भागलपुर के सुलतानगंज में तेज आंधी और बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई इलाकों में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही. पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए, जबकि कई जगह पेयजल संकट भी गहरा गया.

विज्ञापन

Bhagalpur News: सुलतानगंज प्रखंड में मंगलवार दोपहर बाद आए तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. अचानक बदले मौसम के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. बुधवार दोपहर तक भी कई गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों ने बताया कि 16 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. साथ ही पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से आम लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है.

पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था हुई चरमराई

बिजली विभाग के अनुसार तेज हवा के कारण आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां बिजली तारों पर गिर गईं. इससे कई फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई. गनगनिया, मसदी, कृष्णगढ़ और प्रखंड कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित हुई.

मसदी पंचायत में पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया. यहां ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया. वहीं प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क पर बड़ा पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

Bhagalpur News: विभाग ने दिया आश्वासन

शहरी क्षेत्र के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शहर में मंगलवार देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण मरम्मत कार्य में समय लग रहा है.

उन्होंने कहा कि बिजली कर्मी युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है. विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि जल्द स्थिति सामान्य हो सके.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
SHUBHANKA KUMAR

लेखक के बारे में

By SHUBHANKA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन