bhagalpur news. एमएसएमई मेला शुरू, महिलाओं ने सजाया स्टॉल

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 12:47 AM

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड में भारत सरकार अंतर्गत एमएसएमई एक्सपो मेला का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया, जो 14 अक्तूबर तक चलेगा

विज्ञापन

bhagalpur news. सैंडिस कंपाउंड में भारत सरकार अंतर्गत एमएसएमई एक्सपो मेला का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया, जो 14 अक्तूबर तक चलेगा. मेला में प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला उद्यमियों की ओर से 50 से अधिक स्टॉल सजाया गया. मेला में हैंडलूम, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद आदि के स्टाॅल सजाये गये हैं. पहले दिन ही मधुबनी पेंटिंग सजी साड़ियां, दुपट्टा, मखाना व अन्य व्यंजन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सजावटी सामान, भागलपुरी सिल्क के स्टॉल सजाये गये.

भागलपुर कमेटी का किया गठन

मेला का उद्घाटन सहयोगी महिलाओं की संस्था डब्ल्यूइसीएस एसोसिएशन के चेयरमैन कल्पना कुमारी, सचिव ममता कुमारी, माला गुप्ता, उपाध्यक्ष रूमा वर्मा, अंजना झा, सह सचिव प्रीति सिंह, सह सचिव सुशीला प्रसाद, तान्या, स्वाति शिखा, नीलम सिंह, मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने संयुक्त रूप से किया. इसी क्रम में भागलपुर जिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष पुष्पम झा, सचिव उलूपी झा, कोषाध्यक्ष सुमना सागर व सीइओ लीना कुमारी को चुना गया. संगठन में भागलपुर की महिलाओं को आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण देने का काम किया जायेगा. इसका जिला कार्यालय बड़ी खंजरपुर बड़गाछ चौक पर बनाया गया है. चेयरमैन कल्पना कुमारी ने कहा कि एमएसएमई मेला में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया जा रहा है. साथ ही यहां के विशेष उत्पादों का स्टॉल भी सजाया गया है. अंग क्षेत्र की पहचान मंजूषा, सिल्क के कपड़े आदि को बाजार देने का काम किया जा रहा है. यहां एमएसएमई व अन्य विभागीय जानकारी दी जायेगी. एमएसएमई का रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा. हेल्प सेंटर में एमएसएमई से संबंधित जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा पांच दिनों में आम लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक आयोजन भी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन