bhagalpur news. महिला शौचालय के सामने ऑटो-टोटो का अवैध स्टैंड

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 12:43 AM

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज के मुख्य द्वार के बाहर इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन बिहार सरकार की ओर से पांच माह पहले लेडीज टॉयलेट बनाया गया था

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज के मुख्य द्वार के बाहर इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन बिहार सरकार की ओर से पांच माह पहले लेडीज टॉयलेट बनाया गया था, जहां सामने अवैध ऑटो-टोटो का अवैध स्टैंड बन गया है. ऐसे में अधिकतर महिलाएं वहां जाना पसंद नहीं कर रही हैं. जेंट्स टॉयलेट नहीं होने के कारण पुरुषों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं बाहर पेशाब करने के कारण आसपास बदबू फैल रहा है.

कॉरपोरेशन की ओर से कारी देवी को केयरटेकर बनाया गया है. कारी देवी का कहना है कि यहां सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. केवल पानी की सुविधा दी गयी है. न साबुन दी जाती है और न ही हैंडवॉश. ऐसे में पांच माह में उनका 12 हजार रुपये तक खर्च हो गया. उन्हें 12 घंटे ड्यूटी का 10 हजार रुपये मिल रहे हैं. ऑटो-टोटो वालों की भीड़ होने के कारण महिलाएं यहां आना सुरक्षित नहीं समझती हैं. बगल में पुरुषों के लिए टॉयलेट नहीं होने के कारण बाहर ही दीवार के बगल में खुला यूरिनल बना दिया गया. इससे बदबू से रहना मुश्किल हो गया है. आसपास अन्य गंदगी भी फैली हुई है. लेडीज टॉयलेट की सफाई के लिए भी कोई सुविधा नहीं है. ऐसे में खुद इसकी सफाई करनी पड़ रही है. 10 हजार रुपये में टॉयलेट की सफाई करें या टॉयलेट की देखरेख करें. बताया कि यहां चार सामान्य महिलाओं के लिए टॉयलेट बनाया गया है, जबकि बुजुर्ग महिला के लिए एक वेस्टर्न टॉयलेट बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन