ePaper

bhagalpur news. हिंदी भारत माता का शृंगार और राष्ट्र की आत्मा की आवाज

Updated at : 01 Oct 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. हिंदी भारत माता का शृंगार और राष्ट्र की आत्मा की आवाज

साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा आयोजित हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह का समापन स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की

विज्ञापन

साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा आयोजित हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह का समापन स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की, जबकि रंजन कुमार राय ने उद्घाटन किया. अपने संबोधन में रंजन कुमार राय ने कहा कि किसी देश की पहचान उसकी भाषा से होती है. हिंदी भारत माता का शृंगार और राष्ट्र की आत्मा की आवाज है. मुख्य अतिथि प्रेम कुमार प्रिय ने कहा कि हिंदी का इतिहास अत्यंत प्राचीन है और यह देवभाषा संस्कृत की कोख से जन्मी है. जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र के विकास की राह प्रशस्त करती है. आज न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कोने-कोने में हिंदी का अलख जग रहा है.

मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने कविता के माध्यम से हिंदी का गुणगान किया. अजय शंकर ने जन जन की भाषा, हमारी हिंदी भाषा शीर्षक कविता सुनायी. इसके अलावा हिमांशु, राजेश कुमार झा, रमन कुमार और महेंद्र दास ने भी अपनी कविताओं से कार्यक्रम को जीवंत बनाया. मौके पर दिलीप दास, गोपाल महतो, पुरुषोत्तम कुमार, अजय शंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन