ePaper

बिल्डिंग हैंड ओवर करे ठेकेदार, नहीं तो दर्ज होंगे प्राथमिकी

Updated at : 18 Sep 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिल्डिंग हैंड ओवर करे ठेकेदार, नहीं तो दर्ज होंगे प्राथमिकी

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने बुधवार को अधिकारियों व प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर छात्रावासों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली. कमियों को दूर कर जल्द छात्रावास चालू करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने बुधवार को अधिकारियों व प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर छात्रावासों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली. कमियों को दूर कर जल्द छात्रावास चालू करने का निर्देश दिया गया है. कुलपति ने कहा कि जो संवेदक अधूरा काम छोड़े हैं. ऐसे ठेकेदार एक सप्ताह के अंदर बिल्डिंग हैंड ओवर करें. ऐसा नहीं करने वाले संवेदकों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश कॉलेजों के प्राचार्यों को दिया गया है. बैठक में जेपी कॉलेज नारायणपुर, जीबी कॉलेज नवगछिया, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया व मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सहित विश्वविद्यालय अधिकारी जुड़े थे. कुलपति ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के छात्रावास मामले की समीक्षा की. प्रभारी प्राचार्य ने कुलपति को बताया की छात्रावास में बिजली, पानी, पहुंच पथ सहित अन्य मूलभूत संसाधन की घोर कमी है. गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन तत्कालीन प्रतिकुलपति प्रो रमेश कुमार द्वारा वर्ष 2022 में ही किया जा चुका है. जेपी कॉलेज के छात्रावास के लिए तीन दिनों में आवेदन नहीं आया, तो उसमें होगा शैक्षणिक कार्य वीसी ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य से कहा कि वे हॉस्टल में रहने के इच्छुक छात्राओं से आवेदन लें, तीन दिनों के अंदर एक भी आवेदन नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में उस भवन का प्रयोग छात्र हित में अन्य शैक्षणिक कार्य के लिए करने पर विचार किया जायेगा. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के छात्रावास के मामले में प्रभारी प्राचार्य डाॅ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो महिला छात्रावासों में से एक की स्थिति थोड़ी बहुत अच्छी है. फर्श, बिजली, पानी, बाउंड्री वॉल आदि की जरूरत है. वहीं एक छात्रावास क्षतिग्रस्त है. कुलपति ने प्रभारी प्राचार्य को बाउंड्री वॉल की लंबाई की मापी कराकर रिपोर्ट के साथ मीटिंग में आने को कहा. जीबी कॉलेज नवगछिया के प्राचार्य ने बताया कि संवेदक द्वारा हॉस्टल का काम अधूरा है. कुलपति ने विश्वविद्यालय इंजीनियर को निर्देश दिया कि वे जितना कार्य अभी तक हुआ है उस कार्य का कंप्लीशन सर्टिफिकेट दें. सभी चारों कॉलेज के प्राचार्य हॉस्टल संबंधी पंजी के साथ आज वीसी से मिलेंगे मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो शिव प्रसाद यादव ने बताया कि उनके यहां निर्मित गर्ल्स हॉस्टल चालू करने की स्थिति में है. छात्रावास में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिये गये हैं. कुलपति जल्द ही मारवाड़ी कॉलेज के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. गुरुवार को वीसी सभी चारों प्राचार्यों को छात्रावास से संबंधित संचिका के साथ विश्वविद्यालय मुख्यालय तलब किया है. ऑनलाइन बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार, वित्त पदाधिकारी ब्रज भूषण प्रसाद, इंजीनियर संजय कुमार, पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन