बांका निवासी व्यक्ति का मालवाहक वाहन चोरी, केस दर्ज

Updated at : 12 Aug 2024 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
बांका निवासी व्यक्ति का मालवाहक वाहन चोरी, केस दर्ज

औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले बांका जिला के विजयनगर निवासी अजीत कुमार तिवारी का मालवाहक वाहन शनिवार रात चोरी हो गया.

विज्ञापन

औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले बांका जिला के विजयनगर निवासी अजीत कुमार तिवारी का मालवाहक वाहन शनिवार रात चोरी हो गया. इस बाबत उन्होंने जीरोमाइल थाना पहुंच केस दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने बताया कि वह इंजन ऑयल का कारोबार करते हैं. शनिवार रात भी उनकी गाड़ी जमुई में माल पहुंचा कर लौटी. इसके बाद जब वह अगले दिन यानी रविवार सुबह साढ़े 6 बजे जब वह अपने मकान से निकले तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी. इसके बाद उन्होंने जीरोमाइल थाना पहुंच कर इस बाबत केस दर्ज कराया है.

इंट्री पासिंग मामले में ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर रविवार देर शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ इसमें एक व्यक्ति के ऑडियो को सुनाया गया है. उसमें फोन पर बात करने वाला व्यक्ति ट्रकों के मालिकों और चालकों से उन्हें पकड़े जाने पर उन्हें छुड़ाने का दावा करता सुना जा सकता है. ऑडियो में उक्त व्यक्ति इंट्री पासिंग के नाम पर किसी ट्रक चालक/मालिक से पैसों की मांग करते सुना जा सकता है. उक्त ऑडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन