Bhagalpur. भक्ति में डूबा बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, सरकारी पूजा के बाद खुले पट

Published by :BRAJESH NANDAN MAD
Published at :08 May 2026 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur. भक्ति में डूबा बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, सरकारी पूजा के बाद खुले पट

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे सरकारी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे सरकारी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा-अर्चना महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में कराई गई, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन कराया. इस दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए खोल दिए गए. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल और गहरा हो गया. घंटों और शंखध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान बना रहा.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन