Samastipur: बिना खर्च निपटेंगे पुराने विवाद, 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Dalsinghsarai National Lok Adalat meeting

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी काजल सोनावाला

दलसिंहसराय में 9 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. अधिकारियों ने अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन और गांव-गांव प्रचार पर जोर दिया है. आखिर किन मामलों का होगा निपटारा और लोगों को कैसे मिलेगा फायदा, जानें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

Samastipur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति नरेंद्र कुमार यादव ने की. इस दौरान एसडीओ और डीएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करना रहा. अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पुराने मामलों का तेजी से समाधान किया जा सकता है.

नोटिस तामिला को लेकर सख्त निर्देश

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव काजल सोनावाला ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा लोक अदालत के लिए मामलों को चिन्हित कर लिया गया है.

उन्होंने विवेक कुमार शर्मा को निर्देश दिया कि जारी किए गए सभी नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित पक्ष समय पर उपस्थित होकर अपने मामलों का समाधान करा सकें.

गांव-गांव प्रचार करेंगे पीएलवी

लोक अदालत की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पारा विधिक स्वयं सेवकों (PLV) के साथ भी विशेष बैठक आयोजित की गई.

उन्हें प्रचार सामग्री वितरित करते हुए निर्देश दिया गया कि वे गांवों और बाजारों में जाकर लोगों को लोक अदालत के फायदे बताएं. अधिकारियों ने कहा कि इस मंच के जरिए लोग बिना खर्च और आपसी सहमति से वर्षों पुराने विवादों का समाधान करा सकते हैं.

इन मामलों का होगा निपटारा

अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, वैवाहिक विवाद और छोटे आपराधिक मामलों सहित कई मामलों का निपटारा किया जाएगा.

समस्तीपुर के दलसिंहसराय से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन