bhagalpur news. विवि प्रशासन वसूलेगा क्वार्टर का बकाया किराया

Published by :ATUL KUMAR
Published at :08 May 2026 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विवि प्रशासन वसूलेगा क्वार्टर का बकाया किराया

टीएमबीयू के 24 परगना प्रोफेसर कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले डॉ प्रमोद कुमार वर्तमान में पूर्णिया विश्वविद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं

विज्ञापन

टीएमबीयू के 24 परगना प्रोफेसर कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले डॉ प्रमोद कुमार वर्तमान में पूर्णिया विश्वविद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं. विवि के प्रॉक्टर डॉ मुकेश कुमार सिंह ने पत्र भेज कर कहा कि नियमत: सरकारी क्वार्टर खाली करने के लिए कहा गया था, जो अबतक खाली नहीं किया है. जबकि विवि से कई पत्र भेजकर क्वार्टर खाली करते हुए इसकी सूचना मांगी थी. विवि प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि विवि क्वार्टर खाली करने होंगे. साथ ही अबतक आवास में रहने के बकाया किराया भी देना होगा. इसके तहत जनवरी 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक कुल एक लाख 44 हजार 160 रुपये विवि कोष में अविलंब जमा कराये. प्रॉक्टर ने कहा कि बकाया किराया जमा करते हुए सात दिनों के भीतर आवास खाली कर विवि प्रशासन को सूचना दें. ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक व विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से सरकारी क्वार्टर खाली कराया जायेगा.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन