26 जुलाई से 12 सितंबर तक भागलपुर और रांची के बीच चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

सांकेतिक तस्वीर
Shravani Mela Special Trains: श्रावणी मेला 2026 को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें जुलाई से सितंबर तक अलग-अलग दिनों में चलेंगी. सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर में भी इनका ठहराव होगा, जिससे कांवड़ियों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
Shravani Mela Special Trains: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए भागलपुर और रांची के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है.
इन सभी स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज पूर्व रेलवे के सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में दिया गया है. इससे सुल्तानगंज से गंगाजल उठाने वाले और देवघर जाने वाले भक्तों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी.
राजाबेरा रूट से चलने वाली रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 08690 रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 26 जुलाई से 9 सितंबर तक हर रविवार और बुधवार को रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 08689 भागलपुर-रांची स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक हर सोमवार और गुरुवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे खुलकर रात 10:20 बजे रांची पहुंचेगी.
बरकाकाना रूट से भी दौड़ेंगी ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल
ट्रेन नंबर 08646 रांची-भागलपुर स्पेशल 27 जुलाई से 11 सितंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को शाम 5:30 बजे रांची से चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन नंबर 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 9:40 बजे रांची पहुंच जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जनरल, स्लीपर और एसी कोच की मिलेगी सुविधा
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी चारों श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों में हर वर्ग के यात्रियों का ख्याल रखा गया है. सफर को आरामदायक बनाने के लिए इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी कोच लगाए जाएंगे. इन ट्रेनों में सीटों के बुकिंग की तारीख की घोषणा रेलवे द्वारा बहुत जल्द अलग से की जाएगी ताकि यात्री समय पर अपना टिकट बुक करा सकें.
इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए छुट्टी का नया नियम, जरा सी लापरवाही पर कटेगी सैलरी, अब कैसे मिलेगा अवकाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










