भवानीपुर में एनएच-31 किनारे चाय की दुकान में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, दुकानदार गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
एनएच-31 पर अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी, दुकानदार घायल

घायल दुकानदार का अस्पताल में इलाज करते | Prabhat Khabar Network

गोपालपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर चाय-पान की दुकान में घुस गया. इस भीषण दुर्घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Road Accident: भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित एनएच-31 किनारे गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर चाय-पान की दुकान में घुस गया. दुर्घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

दुकान में बैठे थे दुकानदार, तभी हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी भोगी सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह भवानीपुर के पास एनएच-31 किनारे चाय-पान की दुकान चलाते हैं. घटना के समय वह दुकान में मौजूद थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Road Accident: हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

वाहन छोड़कर चालक फरार

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

कुछ देर तक मची रही अफरा-तफरी

घटना के बाद एनएच-31 किनारे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराते हुए यातायात को सुचारु कराया.

ALSO READ: नाथनगर से अगवा ढाई साल के मासूम का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या की आशंका


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन