खौफ के साए में पढ़ाई! भागलपुर के कहलगांव में जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, सर्वदलीय समिति ने बीडीओ को घेरा
फोटो- बीडीओ को ज्ञापन सौंपते समिति के सदस्य
भागलपुर के कहलगांव में बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। सर्वदलीय समिति ने जर्जर स्कूल भवन और कीचड़ भरे रास्तों की समस्या को लेकर बीडीओ से मुलाकात की। जानिए क्या हुई चर्चा और क्या है मांगें।
भागलपुर, कहलगांव. सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार भारती और संरक्षक डॉ. प्रवीण कुमार राणा ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन से मुलाकात की. इस दौरान बाढ़ प्रभावित पंचायतों में राहत, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को आवेदन भी सौंपे.
आपके शहर में
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे
प्रतिनिधिमंडल ने सियां पंचायत के मध्य विद्यालय हरचंदपुर के जर्जर भवन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. बताया गया कि विद्यालय भवन की स्थिति काफी खराब है, इसके बावजूद बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं. प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नए भवन के निर्माण की मांग की और इसके लिए आवेदन सौंपा.
कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन की समस्या
गम्हरपुर गांव की समस्या से भी बीडीओ को अवगत कराया गया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है. बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है.
सड़क और नाला निर्माण के लिए सौंपा आवेदन
गम्हरपुर में सड़क और नाला निर्माण की मांग को लेकर अलग-अलग आवेदन सौंपे गये. प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए दोनों कार्यों को जल्द स्वीकृति देकर निर्माण कराने की मांग की.
बीडीओ ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
बीडीओ राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठायी गयी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और नियमानुसार जल्द समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
Also Read : बाढ़ के बीच दानापुर दियारा में जंगली सुअर का आतंक, महिला समेत दो पर हमला, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए