नाथनगर से अगवा ढाई साल के मासूम का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग

घटना स्थल पर मौजूद लोग

नाथनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापता हुए ढाई साल के मासूम आदित्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. पुलिस को गला घोंटकर हत्या की आशंका है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

Child Murder: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से सोमवार रात लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम आदित्य का शव बुधवार सुबह श्रीरामपुर घाट के समीप बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है.

पिता के पास सो रहा था मासूम, रात में हुआ गायब


रोते बिलखते परिजन
रोते बिलखते परिजन

मृतक की पहचान लालूचक निवासी पांचू मंडल के ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप में हुई है. पिता ने बताया कि सोमवार रात नवजात बेटे की छठी के कार्यक्रम के कारण घर में काफी भीड़ थी. जगह कम होने पर वह आदित्य को लेकर पास के बजरंगी मंदिर में सोने चले गए. सुबह जब उनकी नींद खुली तो बच्चा वहां नहीं था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.

श्रीरामपुर घाट के पास मिला शव

बुधवार सुबह आदित्य के चाचा ने श्रीरामपुर घाट के पास पानी में बच्चे का शव देखा. सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. जिस घर में दो दिन पहले नवजात के आगमन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां देखते ही देखते मातम छा गया.

गला दबाकर हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोट के निशान

परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पहले बच्चे का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने तथा आंख और कनपटी में कील चुभाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. एफएसएल की प्रारंभिक जांच में बच्चे की जीभ बाहर निकली होने के आधार पर गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी.

पुराने विवाद में हत्या का आरोप

मृतक के पिता पांचू मंडल ने गोतिया परिवार से पुराने विवाद का हवाला देते हुए अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि छठी कार्यक्रम के दौरान उन्हें धमकी भी दी गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी विवाद चल रहा था और घटना उसी का परिणाम हो सकती है.

एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर नाथनगर थाना पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है.

नगर डीएसपी बोले- हत्या के मामले में होगी कार्रवाई

Child Murder: नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि पहले दर्ज अपहरण के मामले को अब हत्या की धाराओं में परिवर्तित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा मामले में नामजद या संलिप्त आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें : आज होगी बिहार कैबिनेट की बैठक, युवाओं के लिए नौकरी, नई योजनाओं समेत लिए जा सकते हैं ये फैसले


विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन