रेबीज का टीके का स्टॉक खत्म, मरीज परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2024 10:00 PM
कुछ मरीजों ने बाहरी दवा दुकान से 390 रुपये में टीका खरीदकर लगवाया.
भागलपुर. मायागंज अस्पताल में रेबीज के टीके का स्टॉक खत्म हो गया है. मंगलवार को कई मरीजों को टीका नहीं लग पाया. कुछ मरीजों ने बाहरी दवा दुकान से 390 रुपये में टीका खरीदकर लगवाया. मामले पर अस्पताल अधीक्षक डाॅ केके सिन्हा ने कहा कि रेबीज का टीका लगाने के लिए मरीजों को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. इधर, सुलतानगंज से अपने बच्चे को टीका लगवाने आये राेहित कुमार ने बताया कि बेटे को कुत्ता ने काट लिया है. करीब छह घंटे मायागंज अस्पताल में रहे. लेकिन बच्चे को टीका नहीं लग पाया. मजबूरी में बाहरी दवा दुकान से टीका खरीदकर बच्चे को लगवाना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










