bhagalpur news. जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता : तीसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा जोश और उत्साह
Updated at : 11 Oct 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया
विज्ञापन
सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया. दिनभर चले मुकाबलों में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कबड्डी – पन्नाचक कहलगांव ने बाल भारती नवगछिया को हराया
अंडर-14 बालक वर्ग के द्वितीय राउंड में मध्य विद्यालय पन्नाचक कहलगांव ने बाल भारती नवगछिया व महर्षि मेंही हाई स्कूल ने मध्य विद्यालय रामपुर कहलगांव को हराया. माध्यमिक विद्यालय कंजिया नाथनगर ने वॉकओवर में जीत दर्ज की. अंडर-17 बालक वर्ग में रामधारी उच्च विद्यालय तेतरी पकड़ा ने उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी को हराया, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर नाथनगर ने दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया. एथलेटिक्स : ऋतुराज और आकांक्षा ने मारी बाजी बालक वर्ग अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में विकास कुमार प्रथम, धीरज कुमार द्वितीय और सिद्धार्थ सिंह तृतीय रहे. 1500 मीटर दौड़ में ऋतुराज ने प्रथम, ऋषभ राज ने द्वितीय और मोहम्मद महताब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 400 मीटर दौड़ में प्रभास कुमार प्रथम, बादल कुमार द्वितीय और विश्वकर्मा कुमार तृतीय रहे. आठ सौ मीटर दौड़ में प्रीति और 200 मीटर में आकांक्षा प्रथम बालिका वर्ग अंडर-19 में 800 मीटर दौड़ में प्रीति कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय और अंकुश सिंह तृतीय रहीं. 200 मीटर दौड़ में आकांक्षा कुमारी प्रथम, मौलिक कुमारी द्वितीय और प्रीति कुमारी तृतीय रहीं. हाई जंप में आकांक्षा कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और मोनिका कुमारी तृतीय रहीं. तीरंदाजी में अनुभव और हिमांशु का जलवा अंडर-14 बालक वर्ग इंडियन राउंड में अनुभव राज प्रथम, केतन कुमार द्वितीय और सुकुमार तृतीय रहे. अंडर-17 इंडियन राउंड में रोहित कुमार ने प्रथम, रोहित चौरसिया ने द्वितीय और शशि नारायण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंडर-19 बालक वर्ग में गुलशन कुमार, गौतम हेंब्रम और आदित्य राज सिंह क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे. बॉक्सिंग में यीशु और सूर्य आदित्य छाए रहे अंडर-14 बालक वर्ग के विभिन्न वजन वर्गों में प्रथम स्थान पर यीशु राज, सूर्य आदित्य राज, रौनक राज, अमन राज, मोहम्मद फरहान अंसारी और विराट कोहली रहे. द्वितीय स्थान पर पीयूष राज, कृष दिनेश मरांडी और हर्षित कुमार रहे. तैराकी में अंकित और सविता ने मारी बाजी अंडर-17 बालिका वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में सविता कुमारी प्रथम, चांदनी कुमारी द्वितीय और रेशम कुमारी तृतीय रहीं. अंडर-14 बालक वर्ग में सूरज ने 50 मीटर और 100 मीटर दोनों रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर-19 बालक वर्ग में अंकित ने 50 और 100 मीटर दोनों फ्री स्टाइल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया. ताइक्वांडो में बालिकाओं का दबदबा अंडर-14 बालिका वर्ग में निशा कुमारी, कोमल कुमारी, अर्पिता राज और अरन्या प्रियदर्शनी प्रथम रहीं. अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, तमन्ना कुमारी, इशा किरण और अनुष्का कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर-19 बालिका वर्ग में यशस्वी कुमारी, सिंपल कुमारी, सपना कुमारी और नीतू कुमारी प्रथम रहीं. वॉलीबॉल और शतरंज में दिखा उत्साह वॉलीबॉल अंडर-17 बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल रामकृष्ण स्कूल और उमेश गौरीपुर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल हाई स्कूल माकनपुर और एमजी पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा. दोनों मैच कल सुबह 9 बजे से होंगे. अंडर-17 बालिका वर्ग में माउंट कार्मेल ने हाई स्कूल गौरीपुर को हराकर विजय प्राप्त की. शतरंज अंडर-19 बालक वर्ग में हेमराज पंडित प्रथम, छोटू कुमार द्वितीय और अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे. आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले चरणों के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




