Bhagalpur News: इस्माइलपुर की शिक्षिका पर हो सकती विभागीय कार्रवाई

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 1:05 AM

विज्ञापन

इस्माइलपुर की शिक्षिका पर हो सकती विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय 519 टोला की शिक्षिका पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है. जिला शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा ने पत्र जारी किया है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका उपासना कुमारी द्वारा ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से मार्क ऑन ड्यूटी का गलत उपयोग करते हुए 298 किलोमीटर दूर से हाजिरी बना दी गयी है.

मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षिका को शोकॉज किया गया था. सूत्रों के अनुसार शिक्षिका उपासना सिंह द्वारा दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया है. ऐसे में विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है. सूत्रों के अनुसार जवाब में शिक्षिका ने अपना घर आजमगढ़ जिला के किसी गांव में बताया है लेकिन अटेंडेंस लोकेशन के हिसाब से 298 किलोमीटर दूर बनारस के क्षेत्र में आता है. लोक शिकायत प्राधिकार के निर्देश पर पूर्व में ही शिक्षिका का एक दिन का वेतन भी स्थगित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन