जब तक पुल चालू नहीं होता, तब तक गंगा पार करने के लिए लोगों को मिलेगी मुफ्त सुविधा : मुख्यमंत्री

Bhagalpur News : विक्रमशिला पुल के चालू नहीं रहने तक गंगा पार करने वाले लोगों और छोटे वाहनों के लिए सरकार ने मुफ्त सुविधा देने की घोषणा की है. इस फैसले से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
Bhagalpur News : समीक्षा भवन से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विक्रमशिला पुल की स्थिति तथा वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक विक्रमशिला पुल पूरी तरह चालू नहीं हो जाता, तब तक सरकार की ओर से लोगों और छोटे वाहनों को गंगा पार कराने के लिए मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. यह व्यवस्था आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है. फिलहाल बेली ब्रिज चालू करने के लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है.
30 नवंबर को पुल चालू करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि वे स्वयं 30 नवंबर को भागलपुर आएंगे और विक्रमशिला पुल को चालू कराएंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि निर्धारित समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा.
जांच और मरम्मत कार्य जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुपर स्ट्रक्चर की जांच दो एजेंसियों द्वारा की गई है और अब तीसरी एजेंसी से भी जांच कराई जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.
तीन स्लैब बदलने का काम प्रगति पर
उन्होंने बताया कि फिलहाल पुल के तीन स्लैब बदले जाने हैं, जिस पर काम तेजी से चल रहा है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही पुल को पूरी तरह से चालू किया जाएगा.
जनता को राहत और समाधान की उम्मीद
सरकार के इस फैसले से गंगा पार करने वाले यात्रियों को तत्काल राहत मिलेगी, जबकि 30 नवंबर तक पुल को चालू करने के आश्वासन से स्थायी समाधान की उम्मीद भी जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










