भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज का करेंगे निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर पहुंचे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CM Bhagalpur Visit: भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी. विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण, श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा और भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

विज्ञापन

CM Bhagalpur Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भागलपुर दौरा है. आगमन के तुरंत बाद उन्होंने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया. इसके बाद वे श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

बेली ब्रिज निर्माण का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विक्रमशिला सेतु पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेंगे. माना जा रहा है कि परियोजना को जल्द पूरा करने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं.

श्रावणी मेला तैयारियों पर होगी समीक्षा

समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेंगे. बैठक में सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में भी होंगे शामिल

प्रशासनिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री नाथनगर स्थित पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचेंगे. यहां भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

दोपहर 1:50 बजे भागलपुर हवाई अड्डा आगमन

1:55 बजे विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज के लिए प्रस्थान

1:58 बजे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण

2:05 बजे समाहरणालय के लिए प्रस्थान

2:10 बजे उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम

2:15 बजे समीक्षा बैठक

3:00 बजे पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम

4:15 बजे भागलपुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान

4:25 बजे पटना के लिए रवाना

(अपडेट जारी…)

Also Read: यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन